फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mob Attacks on Policeman Son In Agra Crime News Hindi

यूपीः 'भीड़ तंत्र' बच्चा चोर बताकर पुलिसकर्मी के बेटे को पीटा, दस घटनाओं में कार्रवाई 'शून्य'

Wed, 07 Aug 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mob Attacks on Policeman Son In Agra Crime News Hindi
बोदला मं स्थानीय लोगों से जानकारी लेती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बच्चा चोर बताकर बेकुसूरों को पीटे जाने के दो और मामले शाहगंज में सामने आए। सोमवार रात हेड कांस्टेबल के बेटे को पीटा गया। वह रेलवे स्टेशन जा रहा था। लहूलुहान हो जाने के बाद उसे छोड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार दोपहर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। वह सड़क किनारे एक चबूतरे पर लेटा था। पुलिस ने दोनों मामलों में 100-100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी एक भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी दलपत सिंह दतिया के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश में तैनात हैं। उनका बेटा आगरा रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार रात करीब 12 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। उसके हाथ में बैग था। वहां से गुजर रहे एक युवक ने शोर मचाया, बच्चा चोर.. बच्चा चोर। अचानक कुछ युवक आए और उसे बुरी तरह से पीटा। वहां से गुजर रही पुलिस ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नगला छउआ में इसी तरह एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। उसका उपचार चल रहा है। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह उत्तराखंड का है, नाम शिवम है, यहां डॉक्टर के पास आया है।

शाहगंज थाना प्रभारी राजेश्वर त्यागी ने बताया कि दोनों केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमों में बलवा, बंधक बनाना, मारपीट, धमकी देना की धाराएं लगाई गई हैं।

पांच दिन.. दस घटनाएं... कार्रवाई शून्य
पहली घटना सैंया में हुई। वहां भी बच्चा चोर बताकर महिला को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद लादूखेड़ा में विवाहिता की पिटाई की गई। केस दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी शून्य रही।

देहात के बाद शहर में भी घटनाएं हो रही हैं। भीड़ तंत्र हावी होता जा रहा है। शाहगंज में ही दो दिन में सात वारदातें हो चुकी हैं। जगदीशपुरा और सिकंदरा में भी बच्चा चोर बताकर लोगों को पीटा गया है।

एक तरह से हो रही हैं सारी घटनाएं
एक युवक शोर मचाता है, बच्चा चोर ... बच्चा चोर। अचानक 20-30 लोग आ जाते हैं और उसे पीटना शुरू कर देते हैं। देहात से लेकर शहर तक घटनाएं एक ही तरह से हो रही हैं। ये सब पांच दिन में हुआ है। किसी की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण यह भी मालूम नहीं चल पा रहा है कि  इसकी असली वजह क्या है?

वारदात दर वारदात
1. सैंया में बच्चा चोर बताकर महिला को पीटा गया। महिला के खिलाफ ही केस दर्ज किया गया।
2. लादूखेड़ा में बच्चा चोर बताकर विवाहिता की पिटाई की गई। आठ लोग नामजद किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।
3. जगदीशपुरा में बैंक अधिकारी की बेटी को पीटा। उसने दुकान में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
4. शाहगंज में बच्चा चोर बताकर मदरसे के बाहर युवक को पीटा। पिटने वाले के खिलाफ ही केस दर्ज किया गया।
5. अछनेरा में कच्छा बनियानधारी बदमाश बताकर राखी विक्रेता को पीटा गया। केस दर्ज लेकिन कार्रवाई शून्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed