फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA workers will get free employment training

Agra News: मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा मुफ्त रोजगारपरक प्रशिक्षण

Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will get free employment training
कासगंज। जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई जहीर आलम ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को कौशल विकास का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें मनरेगा श्रमिकों के आश्रित भी मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। एक वर्ष में 100 दिन कार्य कर चुके मनरेगा श्रमिक कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पात्र माने जाएंगे। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनांतर्गत मनरेगा श्रमिकों को विभिन्न सेक्टर व कोर्स में रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जिले में आबद्ध प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन एजेंसी पीआईए द्वारा मनरेगा श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्रों पर वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर तथा हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआरजी बुल्डटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गेंदालाल लोधी गेट, गोरहा बाईपास, कमला हॉस्पिटल के सामने, सोरों रोड पर प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए जिले में आबद्ध पीआईए से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed