फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mlc election in up

स्नातक चुनाव फिर जीतेगी सपा

Fri, 06 Mar 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
mlc election in up
06एमएनपी-26-सपा कार्यालय आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सपा एक बार फिर पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी। भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। भाजपा सरकार अपराध और महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार को यह बातें एमएलसी असीम यादव ने कहीं।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर स्नातक क्षेत्र आगरा मंडल के सपा प्रत्याशी असीम यादव सदस्य विधान परिषद ने शुक्रवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतदाताओं से संपर्क करें। सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दें। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कार्यकर्ताओं की दम पर ही चुनाव में जीत हासिल करेंगे। जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल ने कहा समाजवादी पार्टी के स्नातक क्षेत्र एवं शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को जिताने में सभी कार्यकर्ता संपर्क शुरू कर दें। यह चुनाव समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा का चुनाव है। मैनपुरी हमेशा से सपा का गढ़ रहा है।
विज्ञापन

किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, ओमसरन यादव, जयसिंह कश्यप, रावल सिंह यादव, रामसरन यादव, अजय पांडेय, नृप चौधरी, अरविंद यादव, सुबोध यादव, दयाराम यादव, विपिन यादव, सुनील यादव, रामदास कठेरिया, भगवान दास, राहुल यादव, कमलेश यादव, रिषी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed