{"_id":"5fc4bb1501392f50f8050d29","slug":"mlc-election-2020-polling-parties-leave-for-polling-stations-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव 2020: पोलिंग पार्टियां रवाना, सुबह 8 बजे से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव 2020: पोलिंग पार्टियां रवाना, सुबह 8 बजे से मतदान
Tue, 01 Dec 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:20 AM IST
सार
12 जिलों में मतदान : आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, औरेया, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा में होगा मतदान
विज्ञापन
मंडी समिति से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट (एमएलसी चुनाव) पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए सोमवार दोपहर 12 बजे से मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। इस बार वोट डालने के लिए मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मंडलायुक्त अनिल कुमार ने प्रभारी जिलाधिकारी जे. रीभा समेत निर्वाचन अधिकारियों के साथ मंडी समिति शाहदरा स्थल पर पोलिंग पार्टियों की तैयारियों का जायजा लिया। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में आगरा के 84 मतदेय स्थलों पर स्नातक के 28 हजार और सात हजार शिक्षक मतदाता शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे। शिक्षक एमएलसी के लिए 16 प्रत्याशी और स्नातक में 22 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। प्रत्येक मतदान कर्मी को फेस शील्ड व कोविड से बचाव के लिए सुरक्षा किट प्रदान की गई है। मतदाताओं को मास्क पहनन कर आना होगा। मतपत्र पर अपनी वरीयता लिखने से पहले हाथ सैनिटाइज करने होंगे।
विज्ञापन
रविवार को आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए गए। रविवार शाम पांच बजे एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया। इसके साथ ही आगरा समेत 12 जिलों में 72 घंटे के लिए शराब बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
28 मजिस्ट्रेट, 14 ऑब्जर्वर और 84 मतदेय स्थल
आगरा खंड की शिक्षक व स्नातक सीट पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 28 मजिस्ट्रेट और 14 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। स्नातक के लिए 56 और शिक्षक के लिए 28 मतदेय स्थल कुल 84 बूथ हैं। यहां आगरा के मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं।
पहचान पत्र के नौ विकल्प
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/ केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों से जारी अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं से जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय से जारी उपाधि, डिप्लोमा का प्रमाणपत्र मूल रूप में तथा सक्षम प्राधिकारी से जारी दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र मूल रूप से वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय मान्य होगा।
पहचान पत्र के नौ विकल्प
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/ केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों से जारी अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं से जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय से जारी उपाधि, डिप्लोमा का प्रमाणपत्र मूल रूप में तथा सक्षम प्राधिकारी से जारी दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र मूल रूप से वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय मान्य होगा।
कुल मतदाता
शिक्षक सीट
प्रत्याशी :16
कुल मतदाता : 30807
महिला : 21426
पुरुष : 9381
स्नातक सीट
प्रत्याशी : 22
कुल मतदाता : 282050
महिलाएं : 99278
पुरुष : 182322
आगरा में शिक्षक के लिए मतदेय स्थल : 28
कुल मतदाता : 7920
महिला मतदाता : 3581
पुरुष मतदाता : 4339
आगरा में स्नातक सीट के लिए मतदेय स्थल-56
कुल मतदाता : 30807
पुरुष मतदाता : 21426
महिला मतदाता : 9381
शिक्षक सीट
प्रत्याशी :16
कुल मतदाता : 30807
महिला : 21426
पुरुष : 9381
स्नातक सीट
प्रत्याशी : 22
कुल मतदाता : 282050
महिलाएं : 99278
पुरुष : 182322
आगरा में शिक्षक के लिए मतदेय स्थल : 28
कुल मतदाता : 7920
महिला मतदाता : 3581
पुरुष मतदाता : 4339
आगरा में स्नातक सीट के लिए मतदेय स्थल-56
कुल मतदाता : 30807
पुरुष मतदाता : 21426
महिला मतदाता : 9381