{"_id":"6398b5c4cfdd8734665fd8d2","slug":"mla-separated-from-cm-yogi-s-convoy-due-to-shoes-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जूतों के चक्कर में सीएम योगी के काफिले से बिछुड़े विधायक, फिर जो हुआ VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जूतों के चक्कर में सीएम योगी के काफिले से बिछुड़े विधायक, फिर जो हुआ VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Tue, 13 Dec 2022 10:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:56 PM IST
सार
वहीं विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह लखनऊ से मुख्यमंत्री की जो गाड़ी आई थी उसमें उनके साथ मौजूद थे, उन्होंने जूते बाहर उतार दिये थे, जोकि वापस लौटने पर नहीं मिले।
विज्ञापन
सड़क से गुजरती गाड़ियों से लिफ्ट मांगते विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद बीएन पौद्दार कालेज में सभा स्थल जाने के लिए निकले, तो बलदेव विधायक बिछुड़ गए। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान था। गले में माला और सिर को खुजलाते परेशान विधायक सड़क से गुजरती गाड़ियों को देख रहे थे।
हुआ यूं कि जैसे ही मुख्यमंत्री जन्मस्थान से अपने काफिले की गाड़ी में बैठे बलदेव विधायक पूरन प्रकाश पीछे रह गये और जब तक वह काफिले की गाड़ियों तक पहुंचते गाड़ियां निकल गईं। वह कुछ देर तक दौड़े भी परंतु गाड़ी पकड़ न सके। अब वह लगे जनता से लिफ्ट मांगने। जनता ने उन्हें लिफ्ट नहीं दी। तभी वहां एक पुलिस की गाड़ी आई, जिसने विधायक पूरन प्रकाश को अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री की सभा तक छोड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह लखनऊ से मुख्यमंत्री की जो गाड़ी आई थी उसमें उनके साथ मौजूद थे, उन्होंने जूते बाहर उतार दिये थे, जोकि वापस लौटने पर नहीं मिले। उन्हें खोजने के चक्कर में उनसे काफिले की गाड़ी छूट गईं।