फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mistaking the helpful young men for villains, the woman kicked and punched them.

Agra News: मददगार युवकों को विलेन समझ महिला ने लात-घूंसाें से पीटा

Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mistaking the helpful young men for villains, the woman kicked and punched them.
पिनाहट। कहते हैं कि संकट में फंसे इंसान की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन पिनाहट के दो युवकों के लिए यह धर्म भारी पड़ गया। एक सड़क हादसे में गिरी महिला की मदद करने पहुंचे दो दोस्तों पर हमलावरों ने केवल शक के आधार पर लात-घूंसों की बौछार कर दी। मानवता दिखाने का इनाम उन्हें अस्पताल के बाहर तक हुई मारपीट के रूप में मिला।
विज्ञापन

अर्जुनपुरा निवासी अभिषेक और अंकित रविवार को अपनी बाइक से सब्जी लेने पिनाहट जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास एक अन्य बाइक सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे दोनों युवकों ने तुरंत गाड़ी रोकी और महिला को संभालने के लिए हाथ बढ़ाया। आरोप है कि महिला के साथ चल रहे लोगों ने स्थिति को समझने के बजाय युवकों पर ही संदेह जता दिया। उन्हें लगा कि शायद युवकों की वजह से हादसा हुआ है। आरोप है कि महिला और उसके परिजन ने युवकों पर संदेह जताते हुए उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। युवकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोध किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। बताया जाता है कि महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा कर वहां भी मारपीट की। थाना प्रभारी का कहना है युवकों के साथ मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed