फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mission Shakti: To be celebrated as a festival

7 अगस्त को हक की बात जिलाधिकारी के साथ में महिलाएं रख सकेंगी अपनी बात

Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: To be celebrated as a festival
कासगंज । मिशन शक्ति का तीसरा चरण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान अगस्त से दिसंबर माह तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं प्रोबेशन विभाग संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि तीसरे चरण का शुभारभ सात अगस्त को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम के साथ होगा। महिलाएं एवं बालिकाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीधे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के मोबाइल नंबर 9454417516 व जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7081202228 से संपर्क कर संवाद स्थापित कर सकती हैं। इस दौरान यौन हिंसा, लैगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित समस्याएं डीएम के समक्ष रख सकेंगी।
विज्ञापन

बताया कि 11 अगस्त को ‘किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं काजन्मोत्सव मनाते हुए मां व बेटी को उपहार दिए जाएंगे। जनपद में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर पौधरोपण कर बालकों को उन वृक्षों के संरक्षण का दायित्व सौंपा जाएगा 15 दिन ‘स्वावलंबन कैम्प आयोजित होंगे । इसके जरिए लाभार्थी को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए आवेदन करने वन विंडो कैंप की व्यवस्था की जाएगी। अगस्त के तीसरे सप्ताह में मेगा इवेंट ‘रक्षा उत्सव’ के तहत बच्चों तथा महिलाओं को हिंसा से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा । सितंबर माह में कानूनी जागरूकता अभियान,16 सितम्बर को मेगा इवेंट प्रधान सम्मेलन और 28 सितंबर को महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित ग्राम सभा स्तर पर नुक्कड़ नाटक होंगे। पांच अक्तूबर को ग्रामसभाओं में डिजिटल या एनलॉग ‘गुड्डा-गुड्डी बोर्ड’ की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगद पुरस्कार भी मिलेंगे
नवंबर में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर मेधावी छात्राओं तथा जेंडर चैम्पियन सम्मान कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर की 1-10 मेधावी छात्राओं को 5-5 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, जेंडर चैंम्पियंस तथा खेल, विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कम से कम 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed