फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mission shakti started in kasganj

जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं वह समाज विकसित नहीं हो सकता-सीडीओ

Fri, 19 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
mission shakti started in kasganj
कासगंज के सोरों में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्? - फोटो : KASGANJ
मिशन शक्ति के अंतर्गत भागीरथी इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। वहीं योगी सरकार द्वारा बालिकाओं के आत्मसम्मान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है बालिकाएं साक्षर बनकर स्वावलंबी व सशक्त बनें। जिस समाज में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिलता वह समाज कभी विकसित नहीं हो सकता। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बालिकाओें के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि स्कूल-कालेजों में बेटियों की आत्मरक्षार्थ ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वे कहीं मुसीबत में फंस जाएं तो अपनी रक्षा कर सकें। इस अवसर पर वित्त विकास अधिकारी प्रमोद वशिष्ठ, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय, एसटीडीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र दुबे, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय दुबे, प्रदीप उपाध्याय, श्रीभगवान उपाध्याय, संजय बड़गैंयां, वरूण यादव, विवेक रावत, उमाशंकर मिश्र, मनोज कुमार, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, अतुल उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शास्त्री ने किया।

कासगंज के सोरों में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात?

कासगंज के सोरों में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed