{"_id":"5ff9b8592a0444593d3d64f9","slug":"missing-young-man-found-dead-in-a-drain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पांच जनवरी से लापता चांदी कारीगर का शव, नाले में गिरने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पांच जनवरी से लापता चांदी कारीगर का शव, नाले में गिरने से मौत की आशंका
Sat, 09 Jan 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के शिव नगर से लापता चांदी कारीगर का शव शनिवार सुबह सराय ख्वाजा स्थित नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि नाले में गिरने से मौत की आशंका है। हालांकि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहगंज के शिव नगर की राधे वाली गली निवासी दानिश (23) पुत्र वली मोहम्मद फव्वारा पर एक सराफ के यहां काम करता था। पांच जनवरी की रात तकरीबन आठ बजे वह टहलने की कहकर घर निकला था। इसके बाद घर नहीं आया था। तलाशने पर भी नहीं मिला। बाद में परिजनों ने थाना शाहगंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सराय ख्वाजा स्थित नाले की सफाई हो रही थी। तभी नाले में एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किए। मृतक के कपड़ों की जेब से आधार कार्ड, मोबाइल और रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान दानिश के रूप में की। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दानिश रोजाना घर से निकलता था। रात तकरीबन दस बजे नाले के पास की ही एक दुकान पर गया था। यहां से नमकीन खरीदकर ले गया था। इसके बाद लापता हो गया था। उसका शव दुकान के पास ही 50 मीटर दूर नाले में पड़ा था।
इससे आशंका है कि वह नाले की तरफ गया होगा। नाले में पैर फिसलने से गिर गया होगा। नाला तकरीबन दस फुट गहरा है। पानी भी काफी है। इस वजह से दानिश बाहर नहीं निकल सका होगा। मृतक की पेंट की जेब में आधार कार्ड, रुपये और मोबाइल मिला है। जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
कई बार हो चुके हैं हादसे
लोगों का कहना था कि नाले की दीवार नहीं है। इसमें कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार लोग गिरकर घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद दीवार बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।