फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing lover mother got heart attack father went to Lucknow for treatment son's body found

मोहब्बत का ऐसा अंजाम: लापता प्रेमी की मां को आया हार्ट अटैक, इलाज कराने पिता गया लखनऊ, इधर मिला बेटे का शव

Thu, 01 Feb 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

मोहब्बत का ऐसा अंजाम जिसमें बेटे ने अपनी जान तो गवां ही दी, साथ ही उसकी मां भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। जब मां का लखनऊ में इलाज चल रहा था उसी समय बेटे की लाश आगरा में मिली। बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार टूट गया है। 
 

विज्ञापन
Missing lover mother got heart attack father went to Lucknow for treatment son's body found
सोहिल की फोटो और बंबा पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर कस्बा के मोहल्ला हथौड़ा नई बस्ती निवासी सोहिल शनिवार 27 जनवरी की सुबह से लापता हो गया था। पिता ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी और युवती के साथ मोबाइल पर हुई चैटिंग को भी दिया। सोहिल का कोई पता नहीं चल पाने की वजह से मंगलवार की रात मां केशर उर्फ कौशर बेगम को हार्ट अटैक पड़ गया। वह सभी परिजन व अन्य लोगों के साथ थाने के बाहर बैठींथीं।

विज्ञापन


मृतक के भाई रिहान खान ने बताया कि मां को हार्ट अटैक आने पर पहले कस्बा जलेसर में निजी चिकित्सक को दिखाया गया। हालत नाजुक बताकर आगरा रात में भी डॉक्टरों ने भेज दिया। यहां कुछ घंटे इलाज चलने के बाद लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। भाई को याद करके मां बेहद परेशान थी। इसकी वजह से ही अटैक पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


आगे बताया कि पिता उनका इलाज कराने के लिए लखनऊ में रुके हैं। इधर, भाई का शव मिलने से पूरा परिवार बिखर गया है। मां को लखनऊ छोड़कर आ गए हैं। वहीं प्रेम प्रसंग की बात मोबाइल चैट से स्पष्ट हो गई थी। पिता ने युवती के पिता सहित अन्य परिजन पर सोहिल को घर बुलाने के बाद अगवा करके हत्या करने का आरोप लगाया। शव मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के बाद भी पुलिस का सरकारी सिस्टम फेल, हो रही किरकिरी
कस्बा जलेसर से लापता सोहिल के पिता ने नामजद तहरीर दी थी, इसके बाद पुलिस का सरकारी सिस्टम आरोपियों की तलाश में जुटा था। पांच दिन बीतने के बाद भी आराेपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सिस्टम पर ही सवाल खड़े हो गए और किरकिरी हो रही है। पुलिस अधिकारियों के पास भी सवालों के जवाब नहीं हैं।


गिरफ्तारी के करीब पुलिस टीम 
जलेसर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के बाद गिरफ्तारी पर ही जोर दिया जा रहा है। टीमें काफी करीब पहुंच गईं हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की मां को हार्ट अटैक पड़ने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed