फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miss Universe Great Britain reached to meet the victims of acid attack

UP: तेजाब हमले की पीड़िताओं से मिलने पहुंची मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन, बोलीं- ताज से खूबसूरत हैं शीरोज

Fri, 27 Sep 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 09:54 AM IST
सार

 मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2024 क्रिस्टीना चाक ने शीरोज हैंगआउट कैफे में तेजाब हमले की पीड़िताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शीरोज ताज से खूबसूरत है।

 

विज्ञापन
Miss Universe Great Britain reached to meet the victims of acid attack
मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन और अन्य सुंदरियां - फोटो : wildlife sos

विस्तार

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2024 क्रिस्टीना चाक ने बसई चौकी के पास स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में तेजाब हमले की पीड़िताओं से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शीरोज की बहनों का हौसला व आत्मविश्वास ताजमहल से भी अधिक खूबसूरत है। यह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


क्रिस्टीना चाक के आगमन पर शिरोज हैंगऑउट और छांव फॉउंडेशन की ओर से वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय परंपरा के अनुसार उन्हें रोली तिलक लगाया गया और फूलों की माला पहनाई गई तो वह इस सत्कार को देख गदगद हो गईं। क्रिस्टीना के साथ आईं ग्रेट ब्रिटेन की संस्था सिस्टरहुड की प्रमुख पौला ने कहा कि खूबसूरती के मायने बदलने पड़ेगें।
विज्ञापन


खूबसूरती केवल शारीरिक नहीं होती। इनके अलावा मिस इंटरनेशनल यूके टिनी सिंबनी, मिस वेल्स 2023/ 2024 मिली मे एडम्स, मिस अर्थ वेलस 2024 ग्रेस गेवीगन, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन फाइनलिस्ट 2024 हेरोइट लेन, मिस यूंनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2024 फाइनलिस्ट मेगन विंसेटा रॉबिन्सन, मिस ग्रेट ब्रिटेन 2024 फाइनलिस्ट स्टीफेन एलेन और सिस्टरहुड एम्बेसेडर 2024 थिरोशि श्रीजेयराम ने भी तेजाब हमले की पीडि़ताओं के साहस की तारीफ की। छांव फॉउंडेशन के संस्थापक आलोक दीक्षित ने कहा कि आत्मविश्वास आतंरिक अनुभवों से उत्पन्न होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू लेखिका प्रो. नसरीन बेगम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed