फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants took away the ATM in just 26 minutes recce took one hour police engaged in search

UP: महज 26 मिनट में कैश से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, एक घंटे की थी रेकी...तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jan 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

थाना कागारौल से आधा किलोमीटर की दूरी पर बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। आगरा-जगनेर रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का एटीएम उखाड़कर ले गए। इसके पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। 

 

विज्ञापन
miscreants took away the ATM in just 26 minutes recce took one hour police engaged in search
रुपयों से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कागारौल में थाने के पास एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात की। करीब एक घंटे तक रेकी की, कागारौल बस अड्डे पर भी रुके। इसके बाद 26 मिनट के भीतर एटीएम को उखाड़ ले गए। इस दौरान मकान मालिक के पहुंचने पर वह गाड़ी लेकर भागे मगर दोबारा फिर पहुंचकर वारदात की।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात 1:30 बजे चेहरे पर साफा बांधे एक संदिग्ध एटीएम के पास कुछ देर तक टहलता दिखा। कुछ देर बाद बदमाशों की मैक्स पिकअप गाड़ी चार बार एटीएम के सामने से होकर गुजरी। अनुमान है कि बदमाशों ने एक घंटे पहले से ही रेकी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


 

रात 2:32 बजे बदमाशों ने गाड़ी एटीएम के बाहर लगा दी। कुछ साथी शटर को उठाकर एटीएम केबिन में चले गए। कैमरे के तार काट दिए। आधा शटर उठा था। कुछ देर बाद मकान मालिक नीचे उतरते दिखे। मगर, बदमाशों की धमकी के बाद लौट गए। बदमाश दो बार गाड़ी लेकर गए और कुछ देर बाद लौट आ रहे थे। तब तक अंदर मौजूद साथी एटीएम खोल चुके थे। बदमाश 2:58 बजे एटीएम को गाड़ी में लादकर भाग गए। पुलिस को पूरा सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।

 

मेवात के बदमाशों का है तरीका
एटीएम लूटने का तरीका मेवात के गिरोह का है। इस मार्ग पर पूर्व में ट्रक चालकों के साथ वारदात कर चुके हैं। उन्हें बंधक बना ट्रक लूटने की कई घटनाएं की हैं। आशंका है कि वारदात के पीछे मेवात के गिरोह का हाथ हो सकता है।

 
विज्ञापन

थाने का वाहन खराब
अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों का कहना था कि थाने का सरकारी वाहन खराब है। पुलिस गश्त नहीं करती। रात में एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं होने की भी शिकायत की गई।

 

एटीएम लूटने की प्रमुख घटनाएं
10 जुलाई 2022: ताजगंज के श्यामों गांव में बदमाशों ने निजी कंपनी इंडिया वन का एटीएम उखाड़ने का प्रयास।
27 जनवरी 2022: शाहगंज में ऋृषि मार्ग पर बदमाशों ने केनरा बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास।
24 दिसंबर 2022: ताजगंज में तोरा चौकी के पास लगा इंडीकैश का एटीएम बदमाश उखाड़ ले गए। एक महीने बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों बदमाश गिरफ्तार हुए।
1 जून 2020: आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 12 में केनरा बैंक के एटीएम से बदमाश छह लाख रुपये ले गए।
1 फरवरी 2019: नगर निगम के सामने लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास, सायरन बजने पर बदमाश भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed