फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants shot dead young man in Agra

Agra: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV की डीवीआर गायब, फर्श पर पड़ा मिल शव

Tue, 28 Feb 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

आगरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस को जांच में ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब मिली है। 

विज्ञापन
Miscreants shot dead young man in Agra
गोली मारकर युवक की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मंगलवार की शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कैमरों की डीवीआर भी गायब मिली। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवला की है। यहां मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 33 वर्षीय मनोहर शर्मा उर्फ भोलू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से प्रॉपर्टी डीलर अनिल उर्फ अन्नू चाहर फरार है। पुलिस को ऑफिस में आए एक युवक ने सूचना दी थी। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में दबिश दे रही है। आशंका है कि कैमरे में घटना कैद हो गई है। साक्ष्य नष्ट करने के लिए डीवीआर गायब की गई है।

विज्ञापन

दोपहर से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था

मनोहर शर्मा ताजगंज स्थित गांव नौरी के रहने वाले थे। वह एक कंपनी में सेल्स का काम देखते थे। मंगलवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे घर से निकले थे। इसके बाद परिजन से संपर्क नहीं हुआ। दोपहर से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि अन्नू चाहर उर्फ अनिल नारायण एन्क्लेव का रहने वाला है। घर के पास ही एक कांप्लेक्स में पहली मंजिल पर जया प्रॉपर्टी लिंकर्स के नाम से उसका ऑफिस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर डीवीआर नहीं मिली

शाम तकरीबन 4:30 बजे उसके ऑफिस में एक युवक आया। दुकान का शटर आधा गिरा हुआ था। युवक अंदर पहुंचा तो मनोहर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था। युवक ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर जांच की गई। डीवीआर नहीं मिली। अन्नू चाहर भी घर से फरार था। उधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। देर रात थाना सदर में पिता तहरीर दी। परिजन ने बताया कि मनोहर के दो बच्चे हैं। वह गांव में अलग रहते हैं। एक भाई गुरुग्राम में नौकरी करता है। दो बहनें और हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजन को नहीं पता आने का कारण

पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। मृतक के पिता राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि बेटा एक मार्ट में सेल्स का काम करता था। उसकी अन्नू से जान पहचान थी। मगर, वो उसके ऑफिस पर क्या करने आया था, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि उसकी हत्या के पीछे क्या कारण है। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर आसपास के लोगों से पता किया। कुछ लोगों को थाने लाकर भी पूछताछ की। इसमें पता चला कि अन्नू प्रॉपर्टी के साथ ब्याज पर रकम देने का काम भी करता है। वह शाम को ऑफिस बंद करके जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे देखा था।

अन्नू के पकड़े जाने पर पता चलेगा हत्या का कारण

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर अन्नू चाहर फरार है। प्रथम दृष्टया उसपर ही हत्या का शक है। उसने यह क्यों किया, मनोहर को क्यों मारा गया, उसे कब बुलाया गया। हत्याकांड में कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह सब अन्नू के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। मृतक के परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। घटना के सभी पहलुओं पर विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed