{"_id":"5ff0832b8ebc3e41d63e5a9b","slug":"miscreants-robbed-the-woman-hostage-in-the-flat-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: फ्लैट में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट, तमंचे की बट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: फ्लैट में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट, तमंचे की बट मारकर किया घायल
Sun, 03 Jan 2021 08:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:30 AM IST
सार
- ओमैक्स सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट में दिनदहाड़े घुसे दो बदमाश, आठ लाख से ज्यादा के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी ले गए
विज्ञापन
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में ओमैक्स सिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में शनिवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर आठ लाख से ज्यादा के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और भाग गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ओमैक्स सिटी के टॉवर गोविंदा 2 ब्लॉक आई के फ्लैट 101 में सीमा चावला पत्नी सतीश चावला दोपहर करीब एक बजे अकेली थीं। उसी दौरान दो बदमाश घुस आए। तमंचे दिखाते हुए बदमाशों ने महिला को डरा धमकाकर अलमारी की चाबी ले ली, जब विरोध किया तो तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया और रस्सी से हाथपांव बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने पूरे फ्लैट की तलाशी ली। बदमाशों ने अलमारी में रखे कैश सहित जेवरात, कीमती मोबाइल फोन और महिला द्वारा पहने गए जेवर उतरवाकर भाग गए। घटना के समय सतीश चावला बैंक गए थे। जब वह आए तो उन्होंने अपने ब्लॉक से दो युवकों को मोटरसाइकिल से भागते देखा।
विज्ञापन
Trending Videos
दिनदहाड़े लूट से सोसायटी में फैली दहशत
फ्लैट में पहुंचकर जब उन्होंने पत्नी को घायल देखा तो हाउसिंग सोसायटी की सिक्योरिटी को सूचना दी। सतीश चावला के अनुसार बदमाश करीब आठ लाख से ज्यादा के जेवरात और 50 हजार की नकदी व अन्य सामान लूट ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सोसायटी में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार पहुंच गए और मुआयना किया। एसी सिटी उदय शंकर ने बताया कि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।