फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants raid bangle trader's house

चूड़ी कारोबारी के घर बदमाशों का धावा

Sat, 17 Jul 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
miscreants raid bangle trader's house
फिरोजाबाद। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडावालाबाग निवासी चूड़ी कारोबारी के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरी की वारदात से पूर्व जगार होने पर बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित चूड़ी कारोबारी ने दक्षिण थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंडावालाबाग निवासी रमाकांत गुप्ता पुत्र राम सहाय गुप्ता ने बताया कि चूड़ी गोदाम के ऊपर उनका मकान है। शुक्रवार रात चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाश अलमारी के ताले तोड़ रहे थे। तभी पत्नी और बच्चे जाग गए। जगार होने पर शोरगुल किया तो मोहल्ले में भी जगार हो गई। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बदमाशों को पकड़ा जाता। इससे पूर्व वह मौके से भाग गए। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाशों के हाथों में हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। इनकी संख्या तीन है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे चैक किए। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed