फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants looted chain and ring from retired teacher

Agra News: सेवानिवृत्त शिक्षक से चेन और अंगूठी लूट ले गए बदमाश

Mon, 13 May 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 May 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted chain and ring from retired teacher
सेवानिवृत्त शिक्षक से चेन और अंगूठी लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर रुकवाई थी स्कूटी, आगरा रोड पर दिनदहाड़े हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आगरा रोड पर सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े बुलट सवार दो बदमाश एक सेवानिवृत्त शिक्षक से चेन और अंगूठी लूट कर ले गए। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर स्कूटी रुकवाई थी। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने क मांग की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड के कृष्णा नगर रामलीला मैदान निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र मिश्रा सोमवार को स्कूटी से खाद लेने के लिए नवीन मंडी के पास गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह खाद लेकर वापस लौट रहे थे। तभी ज्योंती तिराहे के पास बुलट सवार दो लाेगों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद बुलट सवार पीछा करते हुए आए और आगरा रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के गेट के सामने ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली। रमेश चंद्र से कहा कि वह लोग पुलिसवाले हैं। आगे मर्डर हो गया है, जिस वजह से सघन चेकिंग चल रही है। अपनी सोने की चेन और अंगूठी को उतार कर जेब में रखा लो। शिक्षक बदमाशों की बातों में आ गए। जैसे ही अंगूठी और चेन उतार कर जेब में रखने वाले थे। तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन और अंगूठी छीन ली और साथी के साथ ज्योंती तिराहा की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी दी। सेवानिवृत्त शिक्षक की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed