फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Loot With Bike Rider Couple Crime News

आगरा में बदमाशों का दुस्साहस: दंपती को कार सवार लुटेरों ने लूटा, ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहा था घर

Tue, 05 Oct 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

ससुराल से पत्नी और साली के साथ बाइक से दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार के साथ कार सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी लूटकर कर मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants Loot With Bike Rider Couple Crime News
आगरा: लूट के पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। सोमवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार दंपती को लूट लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपती से सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटी और मौके से फरार हो गए। वारदात अखिलेश पुत्र फूल सिंह निवासी गांव नगला दलेल, थाना पिनाहट के साथ हुई। बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी विनीता और साली सोमवती के साथ बाइक से अपनी ससुराल बाह क्षेत्र के केंद्रपुरा में दावत खाने गया था। ससुराल से दावत खाने के बाद सोमवार की रात बाइक से वापस घर गांव नगला दलेल आ रहा था।

विज्ञापन


तभी भदरौली कस्बा को निकलते ही पिनाहट मार्ग पर रेलवे अंडर पुल गोकुलपुरा के पास पीछे से आ रही आल्टो कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। कार में से उतरे तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक और महिलाओं पर तमंचा तान कर सोने की तीन अंगूठी, पत्नी का मंगलसूत्र एवं महिलाओं के पर्स में रखी नगदी, कीमती मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित बाइक सवार की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी की और काफी दूर तक पुलिस गाड़ी से पीछा किया मगर कार सवार बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित बाइक सवार युवक अखिलेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चार कार सवार बदमाश लुटेरों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी का कहना है लूट की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। जल्दी घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed