फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants fled from side of Diwani Chauraha After loot Loha Mandi in Agra

Agra: लूट के बाद दीवानी चौराहे से भागे थे बदमाश, पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरे, मिले कई अहम सुराग

Mon, 23 Jan 2023 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

आगरा के लोहामंडी में दिनदहाड़े लूट से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी चेक किए हैं। इस दौरान कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।  

विज्ञापन
miscreants fled from side of Diwani Chauraha  After loot Loha Mandi in Agra
पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के बल्देवगंज में लूट करने के बाद बदमाश बाजार से निकलकर सात मिनट में दीवानी चौराहा पहुंच गए। इसी रास्ते से वह भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रूट के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। दीवानी के बाद बदमाश कहां गए, यह पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


शनिवार को भरे बाजार तीन बदमाशों ने बल्देवगंज में लूट की थी। पकड़ने पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गई। पुलिस ने बाजार में लगे कई कैमरे देखे। इसमें पता चला कि वारदात से 10 मिनट पहले ही बदमाश आ गए थे। वो पहले बल्देवगंज चौराहे पर आए। चौराहे से पुल छिंगा मोदी की तरफ गए। चौराहे पर सराफ नारायण अग्रवाल की दुकान है। उसे देखने के बाद वापस लौट आए। सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग से आगे बढ़े। बाद में जैन मंदिर के पास आकर दो बदमाश बाइक से उतर गए। तीसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया।

विज्ञापन

राजामंडी रेलवे फाटक की तरफ पहुंचे

लूट के बाद दो बदमाश एक साथ बाइक पर बैठे। गोली भी चलाते रहे। तेजी से बाइक दौड़ाते हुए राजामंडी रेलवे फाटक की तरफ पहुंच गए। उस समय फाटक बंद था। इस पर उन्होंने बाइक को उल्टे हाथ की तरफ जा रहे रास्ते पर मोड़ दिया। यह रास्ता अंडर पास से निकलकर राजामंडी रेलवे स्टेशन के पीछे वाले गेट की तरफ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

miscreants fled from side of Diwani Chauraha  After loot Loha Mandi in Agra
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन के बाहर पहुंचकर बदमाश न्यू राजामंडी में आ गए। वो सेंट जोंस चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहीं गए। तोता के ताल पर पहुंचे। इसके बाद मदिया कटरा होते हुए आरबीएस कालेज, खंदारी की तरफ चले गए। खंदारी होते हुए दीवानी चौराहे पर आ गए। यहां के बाद कहां गए, यह पुलिस को पता नहीं चल सका है। बदमाशों को पूरा रास्ता तय करने में सात मिनट लगे। बदमाश हाईवे की तरफ नहीं गए हैं।

भगवान टाकीज और नेहरू नगर की तरफ जाने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि बदमाश दीवानी की तरफ आए थे। इसके बाद दो रास्ते से आसानी से भाग सकते हैं। एक तो भगवान टाकीज की तरफ तो दूसरा नेहरू नगर होते हुए जा सकते हैं। पुलिस को भगवान टाकीज की तरफ के फुटेज में बदमाश नजर नहीं आए हैं। ऐसा भी हो सकता है कि दो बदमाश बाइक से उतर गए हों। एक बदमाश अकेला गया हो। 

यह भी हो सकता है कि बाइक वाले बदमाश ने किसी और वाहन का इस्तेमाल किया हो। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला है। पूर्व में जेल भेजे गए बदमाशों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। कई टीम फुटेज देखने में लगी है। संदिग्ध बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed