फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants entered house in broad daylight ran away on making noise in agra crime news

Agra: दिनदहाड़े रेलवे अधिकारी के घर बदमाशों का धावा, पत्नी का गला दबाने का प्रयास, बेटा भिड़ा तो तमंचा छोड़कर फरार

Mon, 16 May 2022 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 03:12 PM IST
सार

ईदगाह रेलवे कॉलोनी में बदमाशों ने रेलवे अधिकारी के घर धावा बोल दिया। घर में घुसे एक बदमाश ने उनकी पत्नी को पकड़ लिया। शोर मचाने पर उनका बेटा आ गया। वह बदमाश से भिड़ गया। इस पर बदमाश तमंचा छोड़कर भाग गया। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
miscreants entered house in broad daylight ran away on making noise in agra crime news
तमंचा छोड़कर भाग गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में सोमवार दोपहर को 12:45 बजे तीन बदमाशों ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मयंक कुमार अग्रवाल के घर में लूट का प्रयास किया। मुख्य गेट खोलकर आए एक बदमाश अंदर आ गया, जबकि दो बाहर खड़े रहे। बदमाश ने इंजीनियर की पत्नी विनीता को पकड़ लिया। उनके शोर मचाने पर गला दबाने का प्रयास किया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में काम कर रहा बेटा आ गया। वह बदमाश से भिड़ गया। इसके बाद पति-पत्नी ने साहस दिखाया। इस पर बदमाश तमंचा छोड़कर अपने साथियों के साथ भाग निकला।

विज्ञापन

बदमाश ने की गला दबाने की कोशिश 

मयंक कुमार अग्रवाल आगरा कैंट स्टेशन ऑफिस में तैनात हैं। सोमवार को उनकी पत्नी विनीता और बेटा शिवम घर में मौजूद थे। विनीता अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बेटा शुभम का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, जबकि पति भी घर में ही ऑफिस का काम कर रहे थे। वह बाहर के कमरे में पौंछा लगा रही थीं। उन्होंने कमरे का फर्श सूखने तक के लिए गेट खुला छोड़ दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में चली गईं। तभी घर का मुख्य गेट खोलकर 28-30 साल का एक बदमाश कमरे में आ गया। यह देखकर वो घबरा गईं। वह कुछ कर पाती, उससे पहले ही बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया। एक हाथ से आंख बंद कर दी, जबकि दूसरे से गला दबाने लगा।

विज्ञापन

बदमाश से भिड़ गया अधिकारी का बेटा 

विनीता घबरा गईं। उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पति और बेटा भी आ गए। बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। इस पर विनीता के बेटे शिवम ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे दोनों के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी। उधर, विनीता कमरे से बाहर निकल गईं। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। एक बदमाश गेट के पास खड़ा था, जबकि तीसरा बाइक लेकर सौ मीटर की दूरी पर था। अंदर वाले बदमाश ने अपनी शर्ट उतार दी। इससे वह पकड़ से छूट गया। उसका तमंचा भी गिर गया। दोनों बदमाश तीसरे साथी के साथ भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


miscreants entered house in broad daylight ran away on making noise in agra crime news
पुलिस को मामले की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

...तो फिर चार बदमाश आए थे

विनीता अग्रवाल का कहना है कि एक महिला ने उनके घर के बाहर तीन और बदमाश देखे थे, जबकि एक घर के अंदर आया था। आशंका है कि चार बदमाश वारदात करने आए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि पति और बेटा भी घर में होंगे। इस कारण वारदात करने में सफल नहीं हो सके। रेकी करके आए थे।

24 घंटे में दूसरी वारदात

सदर क्षेत्र में रविवार दोपहर को ढाई बजे दो बदमाशों ने सराफ की दुकान में लूट का प्रयास किया था। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। रेलवे अधिकारी के घर में लूट का प्रयास किया। आशंका यही है कि बदमाश रेकी करके आए होंगे। विनीता के घर में अकेले होने पर वारदात करना चाहते थे, लेकिन घर में अधिकारी और बेटा भी मौजूद थे। इससे सफल नहीं हो सके।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

घटना की जानकारी पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। घर में घुसे बदमाश की उम्र तकरीबन 28 से 30 साल है। वहीं आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। रेलवे अधिकारी का कहना था कि बाहर खड़े बदमाशों को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वो सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर मारने की कोशिश कर रहा था। इसलिए वो नहीं पकड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed