{"_id":"68b29933b6753e3eb1037b32","slug":"misbehavior-with-seventh-grade-student-in-agra-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा से दरिंदगी: किरायेदार को नाबालिग की चीखों पर भी न आया तरस, इकलाैती बेटी को देख सहम गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा से दरिंदगी: किरायेदार को नाबालिग की चीखों पर भी न आया तरस, इकलाैती बेटी को देख सहम गए परिजन
Sat, 30 Aug 2025 12:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:05 PM IST
सार
आगरा में नाबालिग को बेहोश कर किरायेदार कमरे में ले गया। उसके साथ घिनाैनी हरकत की। छात्रा को देख परिजन सहम गए। मामले में पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र में एक किरायेदार ने शुक्रवार को 12 साल की नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर मासूम को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पेशे से मजदूर पिता ने बताया कि वह एक महीने पहले ही सुनील के मकान में किराए पर रहने आए थे। उनकी इकलौती बेटी पास के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पानी की किल्लत की वजह से पीड़िता के परिजन सुबह 3 बजे नल से पानी भरकर दुबारा सो गए। बेटी दहलीज पर सो रही थी।

Trending Videos
इसी बीच दूसरे किरायेदार छोटू ने मुंह पर रुमाल डालकर बेटी को बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे दूसरी मंजिल पर ले गया। कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया और मौका देख भाग निकला। उन लोगों ने बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम 3 बजे बेटी छत से उतरकर नीचे आई और आपबीती मां-बाप को सुनाई। इसके बाद परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें-नकली दवा सिंडिकेट: गोदाम में मिली 80 लाख की दवाएं...बिल से ज्यादा भंडारण, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल
ये भी पढ़ें-नकली दवा सिंडिकेट: गोदाम में मिली 80 लाख की दवाएं...बिल से ज्यादा भंडारण, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल