{"_id":"697c2a9a38ecea07a10f71b6","slug":"minor-student-commits-suicide-after-harassment-and-blackmail-police-inaction-alleged-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं की छात्रा संग घिनौनी करतूत, वो बर्दाश्त न कर सकी...इसलिए कर ली आत्महत्या; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं की छात्रा संग घिनौनी करतूत, वो बर्दाश्त न कर सकी...इसलिए कर ली आत्महत्या; दो गिरफ्तार
Fri, 30 Jan 2026 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:20 AM IST
सार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में यौन उत्पीड़न से परेशान एक छात्रा ने 22 जनवरी को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मगर पुलिस ने उसे शांति भंग में ही कार्रवाई की। वह अधिकारियों से मिले, तब केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
15 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा थी। उसके बाबा ने बताया कि पौत्री से अक्षित जैन ने दोस्ती कर रखी थी। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। ब्लैकमेल करने लगा। उसने अपने साथी अनिल और ललित जैन से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। 23 जनवरी को उन्होंने आरोपी अक्षित जैन को पकड़ा। उसके पास मिले दो मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के साथ ऑडियो क्लिप मिलीं। सूचना पर आई पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को गुमराह कर आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। इससे वह छूट गया। तहरीर में खामियां बताईं। उसको बदलवा दिया। बार-बार घर से बुलाया गया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। अगर पकड़े गए दोनों मोबाइल की पुलिस गहनता से जांच करती तो अन्य युवती नहीं रहती दहशत में। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज हुईं है। बुधवार को अक्षित जैन को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी ललित जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।