{"_id":"61d0b44358be481d2d24aacc","slug":"minor-overflow-fields-and-streets-submerged-agra-news-agr5197833165","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर हुई ओवरफ्लो, खेत और गलियां जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर हुई ओवरफ्लो, खेत और गलियां जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के ग्राम वानपुर के मजरा नगला हीरामन में दौरेठा माइनर ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों की फसलें जलमग्न हो गईं। गलियों में भी पानी भर गया।
नगला हीरामन निवासी बृजभूषण शर्मा, कुलदीप, पप्पू हवलदार, संतोष कोली आदि ने बताया कि बड़ी नहर में से निकली दौरेठा माइनर शुक्रवार को ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास के खेतों की फसलें जलमग्न हो गईं। खेतों से होता हुआ पानी बस्ती की गलियों में भर गया। गांव के छह घरों के दरवाजे तक पानी भर जाने से लोगों को आना-जाना मुश्किल हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की है।