{"_id":"62fa290a823ee2796b7eef0f","slug":"minor-girl-sexually-assaulted-by-two-youths-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: जसराना में छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: जसराना में छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Aug 2022 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:38 PM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में दो युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ छत पर सो रही थी, तभी गांव के ही दो युवक दीपक और राममोहन छत पर आ गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
धमकी देकर भागे आरोपी
इस दौरान पीड़िता की बहन जाग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया जाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।