{"_id":"5efc814f8ebc3e433f0b48d5","slug":"minor-girl-commits-suicide-after-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी फरार
Wed, 01 Jul 2020 05:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:58 PM IST
सार
- भाई ने लगाया मारपीट का आरोप
- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के कुर्रा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम छत पर काम कर रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। भाई के छत पर आ जाने पर आरोपी भाग गया। वारदात से क्षुब्ध किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। किशोरी के भाई ने तहरीर दी है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की देर शाम छत पर थी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला आरोपी विमल दीवार फांदकर आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर बड़ा भाई छत आ गया तो आरोपी वहां से भाग निकला।
भाई को देख किशोरी भी सहम गई और भागते हुए छत से नीचे उतर गई। छेड़छाड़ की घटना के काफी देर बाद घर के सभी लोग सोने के लिए चले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान कई तथ्य प्रकाश में आए हैं। पुलिस उन पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगी। - अजय कुमार पांडेय, एसपी।

पीड़ित को ही पुलिस हिरासत में लिए जाने का आरोप
छेड़छाड़ के बाद किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि परिजन इन आरोपों की पुष्टि नहीं कर सके। वहीं आरोपी युवक पर मारपीट का आरोप भी किशोरी के भाई ने लगाया है।
किशोरी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए आए परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। भाई का आरोप है कि मंगलवार की शाम को आरोपी बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था। जब विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे भी चोट आई है। जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गया तो वहां पुलिस ने उसे ही बैठा लिया। बुधवार की सुबह जब बहन की मौत हो गई, तब उसे थाने से छोड़ा गया। थाना पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। भाई ने जब दोनों को आपित्तजनक हालत में देख लिया तो दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद भाई थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।