फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl commits suicide after being molested by youth

अपनी हरकतों से बाज नहीं आया शोहदा तो छेड़छाड़ से दुखी किशोरी ने दी जान

Mon, 18 Jun 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
minor girl commits suicide after being molested by youth
प्रतीकात्मक तस्वीर
छेड़छाड़ से दुखी एक किशोरी ने रविवार को मथुरा के एक मोहल्ले में अपनी बुआ के घर फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के ही एक युवक से परेशान किशोरी पिछले एक महीने से बुआ के घर रह रही थी। 
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि अक्तूबर में उसे अगवा भी किया गया था। इटावा पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किया था। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव का ही युवक पंकज छेड़छाड़ करता था। 
विज्ञापन


किशोरी ने जब परिवार वालों को बताया तो उन्होंने युवक के घर वालों से कहा। लेकिन पंकज ने अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं किया। परेशान होकर पिता ने बेटी को उसकी ननिहाल इटावा में भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी युवक पंकज पहुंच गया था और किशोरी को अगवा कर लिया था। इटावा पुलिस ने गुरुग्राम से किशोरी को बरामद कर आरोपी पंकज को जेल भेजा था। पंकज जेल से छूटकर आने के बाद फिर छेड़छाड़ करने लगा। 

फांसी लगाकर दी जान

लिहाजा एक महीने पहले किशोरी को उसकी बुआ के घर भेज दिया था। रविवार को किशोरी नहाने के बाद कमरे में गई और बाहर नहीं आई। मां और बुआ को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला। 

उन्होंने झांक कर कमरे के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। भतीजी फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया।  

प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पिता की तहरीर पर पंकज नाम के युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही वह गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed