{"_id":"5debe3d88ebc3e1ba6206097","slug":"minister-welcome-pragram-kasganj-kasganj-news-agr418980726","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी के विकास क लिए शीघ्र अवमुक्त कराया जाएगा धन- अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी के विकास क लिए शीघ्र अवमुक्त कराया जाएगा धन- अनिल शर्मा
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मेला मार्गशीर्ष में सम्मान समारोह के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्म?
- फोटो : KASGANJ
सोरों। तीर्थनगरी में मार्गशीर्ष मेला के शुभारंभ के बाद आयोजित स्वागत समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन व पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि तीर्थनगरी सोरों का प्राचीन और पौराणिक इतिहास है। इसके विकास के लिए लंबित चल रहे डीपीआर को शीघ्र निस्तारित कराकर धन अवमुक्त कराएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पहल की जाएगी।
नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि सोरों सूकर क्षेत्र महत्वपूर्ण तीर्थ है। अन्य तीर्थों में इसे श्रेष्ठ माना जाता है। तीर्थनगरी के विकास के लिए नगरपालिका के द्वारा अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इससे तीर्थनगरी का अच्छा विकास हो सके। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जिले में कराए जा रहे कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य संचालित हैं। जिससे जिले का नाम रोशन होगा। एसपी सुशील घुले ने भी मेले में सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।
पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने नगरपालिका के कार्यों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया और अतिथियों का आभार जताया। इससे पूर्व उन्होंने अतिथियों का सम्मान कर स्मृति चिह्न प्रदान किए। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि भाजपा तीर्थनगरी में विकास कराने को कटिबद्ध है। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी विदेहानंद ने तीर्थनगरी के महत्व पर प्रकाश डाला और आशीष वचन दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान व्यापारमंडल और जिला सराफा एसोसिएशन की इकाई ने भी अतिथि, मंत्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, पालिका सभासद और तीर्थनगरी के वाशिंदे मौजूद रहे।