फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Shrikant Sharma heard the public problems in Mathura

अफसरों को लेकर जनता के बीच पहुंचे श्रीकांत शर्मा, सड़क पर खड़े होकर सुनीं समस्याएं

Sat, 09 Jun 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jun 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Minister Shrikant Sharma heard the public problems in Mathura
जनता की समस्याएं सुनते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, बिजली और पीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों के अफसरों को लेकर लोगों के बीच पहुंच गए। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर हो। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रज के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को मथुरा पहुंचे थे। पहले उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और फिर कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के विकास पर सरकार गंभीर

Minister Shrikant Sharma heard the public problems in Mathura
अफसरों की बैठक लेते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। बजट जारी कर दिया गया है। विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीर्थस्थल में कहीं मीट और मदिरा की बिक्री हुई तो अफसरों पर कार्रवाई होगी। बैठक के बाद श्रीकांत शर्मा सभी अधिकारियों को अपने साथ लेकर पब्लिक के बीच होलीगेट पर पहुंच गए। 

यहां व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। कुछ विभागों के प्रति लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पब्लिक की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। अधिकारी फील्ड में निकलकर लोगों की समस्या को सुनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed