फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia injured in police encounter in Agra

Encounter In Agra: खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने घायल, हालत गंभीर

Tue, 27 Sep 2022 09:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 09:11 AM IST
सार

आगरा जिले में अवैध खनन थम नहीं रहा। मंगलवार तड़के अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में चंबल की रेत लेकर जा रहे खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Mining mafia injured in police encounter in Agra
घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और अवैध खनन करने वालों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके दो गोलियां लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर, पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।  

विज्ञापन

सूरजपुरा रोड पर हुई मुठभेड़ 

घटना थाना इरादत नगर के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आगरा-ग्वालियर राजमार्ग से कुर्रा चित्तरपुर मार्ग होते हुए चंबल की बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रहे थे। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी। सूरजपुरा रोड पर नहर पुल से पहले दो ट्रैक्टर भाग जाने में सफल हुए। दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने घेर लिया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक को दो गोलियां लगीं, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाकी अन्य आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग 

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार का कहना है कि कुर्रा चित्तरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। तीन-चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के पकड़ने पर ट्रैक्टर पर सवार 10- 12 लोगों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक को गोली लग गई। उसे पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी अन्य आरोपी भाग गए। दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई हैं। गोली लगने से घायल चालक आकाश गुर्जर निवासी मुरैना है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर को तोड़ा था टोल का बैरियर 

ग्वालियर और मुरैना से बड़े पैमाने पर सैंया व आसपास के क्षेत्रों से होकर बालू के अवैध खनन का खेल चल रहा है। खनन माफिया ने पांच सितंबर को सैंया टोल पर अवैध खनन लदे ट्रैक्टर से टक्कर मार कर पहले टोल का बैरियर तोड़ा। फिर एक-एक कर 13 ट्रैक्टर निकाल ले गए थे। पूरी घटना टोल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को पकड़ा था। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे।  

संबंधित खबर-  Agra News: अवैध खनन और भंडारण के मामले में दो थानों में 17 मुकदमे दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed