फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini Kumbh will be held in Vrindavan after 12 years on November 2020

हरिद्वार से पहले वृंदावन में लगेगा आस्था का 'मिनी कुंभ', देशभर से जुटेंगे हजारों साधु-संत

Sat, 28 Sep 2019 04:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Mini Kumbh will be held in Vrindavan after 12 years on November 2020
फाइल फोटो
तिथि नक्षत्रों के तहत हरिद्वार में 2021 में कुंभ मेले का आयोजन होगा। इससे पहले वृंदावन में 12 वर्ष बाद लगने वाले मिनी कुंभ का आयोजन अगले वर्ष नवंबर 2020 से शुरू हो जाएगा। इसमें श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के हजारों साधु-संत, नागा बाबा जुटेंगे। यह जानकारी संतों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों को दी। 
विज्ञापन


पंचदसनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी एवं महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी जी ने शुक्रवार को ब्रज प्रेस क्लब पर पत्रकारों को वृंदावन में होने वाले मिनी कुंभ के बारे में बताया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने संत महंतों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रीमहंत गिरी महाराज ने बताया वृंदावन में आयोजित होने वाले मिनी कुंभ में श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के हजारों साधु-संत, नागा बाबा जुटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हे राम ! रावण का वध करने के लिए आपको गड्ढों से गुजरना होगा, ऐसा है सड़क का हाल

शैलजाकांत मिश्र से मिले संत

इस मौके पर श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, श्रीपंचदसनाम अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी महाराज, श्रीमहंत धीरज गिरी, श्रीमहंत पुष्करराज गिरी,जूना अखाड़ा के थानापति महादेवानंद गिरी, श्रीमहंत शिवदत्त गिरी, श्रीमहंत राजागिरी, थानापति विवेकपुरी, राजेंद्र गिरी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र मुलाकात की। 

शैलजाकांत मिश्रा ने बताया कि इस बार वृंदावन के मिनी कुंभ में ऐतिहासिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। 2020 की होली के बाद से व्यवस्थाएं शुरू होंगी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया कि संतों, महंतों एवं धर्माचार्यों की भावनाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं की जाएंगी। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि कुंभ में सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- नवरात्र में बरसेगी मां की कृपा, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि-अमृत योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed