फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Millet was not weighed in 6 days, tractor battery was stolen

Agra News: बाजरा 6 दिन में नहीं तौला गया, ट्रैक्टर की बैटरी हो गई चोरी

Wed, 10 Dec 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Millet was not weighed in 6 days, tractor battery was stolen
बाह। जरार के खरीद केंद्र प्रभारी उमेश भारती बीमार हो गए थे। तब से तौल के लिए बाजरा लदी ट्रैक्टर ट्राॅलियां केंद्र के बाहर खड़ी हैं। ओस से बचाव के लिए किसानों ने बाजरे को तिरपाल से ढक दिया है। तौल के लिए रोजाना किसान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को केंद्र पर मिले चौरंगाहार के शिव कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर से ट्रैक्टर-ट्रॉली तौल के लिए खड़ा है। ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। उनके अलावा तीन और ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इतना ही नहीं बंदरों ने ट्रॉली में लदे बाजरा के बाेरे फाड़ दिए हैं, फर्श पर बिखरे बाजरे में मवेशी नुकसान कर रहे हैं। चौरंगाहार के राजकुमार एवं कैंजरा रोड बाह के दाताराम पुरवंशी के ट्रैक्टर ट्रॉली भी 3 दिसंबर से तौल का इंतजार कर रहे हैं। नरहौली के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तौल के लिए 4 दिसंबर से खड़ी है। बाजरा खराब हो रहा है। रोजाना तौल की उम्मीद में आते हैं और खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किसानों के बाजरा की तौल कराए जाने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही किसानों के बाजरा की तौल कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed