फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Millet farmers engaged in sowing the crop after the rain on Sunday

रविवार को हुई बरसात के बाद फसल बुबाई में जुटे बाजरा किसान

Mon, 12 Jul 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Millet farmers engaged in sowing the crop after the rain on Sunday
फिरोजाबाद। रविवार को हुई बारिश के बाद जिला के किसान बाजरा की फसल बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं शासन ने जिला में बाजरा फसल उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

मानसून में हो रही देरी से जिला में खरीफ की फसल करने वाले किसान मायूस हैं हालांकि रविवार की शाम को हुई बारिश से बाजरा की फसल करने वाले किसान खेतों में आई नमी को देखते हुए बुवाई की तैयारी करने में जुट गए। वहीं जिला के कृषि विभाग द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार इसी सप्ताह मानसून आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक शासन ने इस वर्ष जिला में करीब 75,809 मैट्रिक टन बाजरा फसल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद तहसील में हुई सर्वाधिक बारिश
फिरोजाबाद। रविवार को हुई झमाझम बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो फिरोजाबाद तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 25.01 मिमी बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर 15.04 मिमी, शिकोहाबाद में दो मिमी तथा टूंडला तहसील में 3.1 मिमी बारिश हुई जबकि जसराना तहसील में बारिश ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के करीब 19,117 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में बाजरा फसल होती है। वर्षाकाल में हो रही देरी के कारण इस साल बाजरा की बुवाई प्रभावित हुई है। इसी सप्ताह मानसून की दोबारा दस्तक के पूरे आसार हैं। इससे फसल का उत्पादन ठीक होने की उम्मीद है।
रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed