फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milk available for hungry child in moving train at agra railway station

Agra News: चलती ट्रेन में भूख से बिलख रही था मासूम, टीटीई ने दूध के साथ लौटाई मुस्कान

Mon, 27 May 2024 07:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 07:20 PM IST
सार

बच्चे के साथ महिला गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही थी। इस दौरान दूध के लिए रो रहे बच्चे को चुप कराने में वो विफल रही तो हेल्प लाइन नंबर से उसने मदद मांगी। आगरा फोर्ट स्टेशन पर उसकी सहायता की गई। टीटीई ने दूध उपलब्ध कराया, जिसके बाद बच्चा शांत हुआ। 
 

विज्ञापन
milk available for hungry child in moving train at agra railway station
train new - फोटो : istock

विस्तार

ट्रेन में बच्चे के साथ सफर कर रही महिला यात्री उस समय परेशान हो गई, जब मासूम बेटा भूख से बिलखने लगा। महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर दूध की मांग की। इस पर आगरा फोर्ट स्टेशन पर टीटीई ने दूध उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला यात्री ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन किया। कहा कि वह ट्रेन संख्या 9111 गोरखपुर स्पेशल में सफर कर रही है, डेढ़ साल के शिशु के लिए दूध चाहिए। इस पर आगरा फोर्ट स्टेशन पर टीटीई ने दूध उपलब्ध कराया। महिला यात्री ने आभार जताया। ऐसे ही ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस में सफर के लिए यात्री रवि ने दो ट्राली बैग रख दिए, लेकिन वह नहीं चढ़ पाए। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, टीम ने उनके दोनों बैग अगले स्टेशन पर उतरवाकर सुपुर्द कराया।
विज्ञापन


इस महीने एप और हेल्पलाइन नंबर से एसी की कूलिंग कम होना, दवा, चिकित्सकीय मदद, गंदगी, पानी समेत अन्य 730 शिकायतें आईं, जिनका समाधान कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed