{"_id":"66dd668e070a876574017d89","slug":"middle-aged-man-struggling-with-financial-crisis-suicide-in-etah-up-news-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, ऐसे स्थान पर दी जान...जहां बचने की न थी कोई गुंजाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, ऐसे स्थान पर दी जान...जहां बचने की न थी कोई गुंजाइश
Sun, 08 Sep 2024 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:25 PM IST
सार
पत्नी की बीमारी का खर्च और परिवार का भरण पोषण, इन सभी जिम्मेदारियों के लिए वो पैसे नहीं कमा पा रहा था। दिन व दिन आर्थिक हालत खराब होती जा रही थी। परिजनों ने बताया कि इसी वजह से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के मैनपुरी रोड स्थित चमन नगरिया निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र पाल पुत्र जसपाल सिंह सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर से खाना खाकर घास काटने की कहकर निकला था। आर्थिक परेशानियों के चलते अकबरपुर कोट गौशाला के सामने जंगल में स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया। वहां से गुजरते स्थानीय लोगों ने देखा तो पारिवारिजन व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद शव को नीम के पेड़ से नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार नें शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया है।
सुरेंद्र पाल की मौत से पारिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि घर में उसकी पत्नी बीमार थी। आर्थिक तंगी से परेशान होने के चलते परिवार का भरण पोषण हेतु साधन नहीं जुटा पा रहा था, इस कारण उसनें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।