फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MH Public School and Saraswati Academy won the titles.

Agra News: एमएच पब्लिक स्कूल और सरस्वती एकेडमी ने जीते खिताब

Tue, 08 Sep 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
MH Public School and Saraswati Academy won the titles.
गर्ल्स चैंपियनशिप
फतेहाबाद (आगरा)। श्री महावीरजी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 वॉलीबाल गर्ल्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। छह दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। अंडर-17 में एमएच पब्लिक स्कूल दादरी, अंडर-19 और अंडर-14 में सरस्वती एकेडमी हल्द्वानी ने खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग के फाइनल में एमएच पब्लिक स्कूल, दादरी और न्यू एरा पब्लिक स्कूल, नोएडा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एमएच पब्लिक स्कूल, दादरी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में सरस्वती एकेडमी, हल्द्वानी और तक्षशिला पब्लिक स्कूल, मेरठ की टीमें आमने-सामने रहीं। कड़े संघर्ष के बाद सरस्वती एकेडमी ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

वहीं अंडर-14 वर्ग में सरस्वती एकेडमी ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन राजेश कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी कोच, टीम मैनेजर और खिलाड़ियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव आशीष शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed