{"_id":"5ec20c6f8c52a9116e670449","slug":"mgnrega-works-started-in-1033-places-in-635-panchayats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में शुरू कराए मनरेगा के काम, बढ़ेगी मजदूरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में शुरू कराए मनरेगा के काम, बढ़ेगी मजदूरों की संख्या
Mon, 18 May 2020 09:48 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 May 2020 09:48 AM IST
सार
- जनपद में करीब 2.50 लाख मनरेगा जॉब कार्ड धारक
- जिले में 695 ग्राम पंचायत
विज्ञापन
मनरेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन-तीन में मिली राहत के बाद जिले की 635 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम शुरू हो गया। तालाबों की खोदाई, चकमार्गों का निर्माण, पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं। इस काम में 36,561 मजदूर लगे हैं।
जिले में 695 ग्राम पंचायत हैं। करीब 2.50 लाख मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं। जिले की 635 पंचायतों में मनरेगा से कार्य शुरू हो गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 14 पंचायत रेड जोन में शामिल हैं। वहां फिलहाल कोई काम शुरू नहीं होगा। बाकी जिन पंचायतों में काम शुरू हुए हैं, वहां सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: तीन महीने में ही धंस गई डोनाल्ड ट्रंप के लिए 105 करोड़ में बनी सड़क, जगह-जगह हुए गड्ढे
विज्ञापन
सीडीओ जे रीभा ने बताया कि मनरेगा मजदूरों की संख्या अभी और बढ़ेगी। 635 पंचायतों में 1033 जगह काम शुरू हुए हैं। मनरेगा में कच्चे रास्ते व चकमार्गों का निर्माण मजदूरों से कराया जा रहा है। खेतों की मेड़बंदी, समतीकरण हो रहा है। मानसून से पहले ही पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं।

50,700 लोगों को बांटे 5.07 करोड़ रुपये
ग्राम पंचायत व नगर पंचायतों में ऐसे लोग जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं उन्हें चिह्नित कर उनके खातों में एक-एक हजार रुपये डीबीटी स्कीम से बांटे जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे 13,178 लोग चिह्नित किए हैं। जबकि नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में ऐसे 37,522 लोग अब तक चिह्नित हुए हैं। जिले में 50,700 लोगों के खातों में लॉकडाउन के दौरान 5.07 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।