{"_id":"6a3c452040c81eca2004beef","slug":"metro-barricading-at-hariparvat-crossing-causes-increased-inconvenience-agra-news-c-25-1-agr1034-1092437-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हरीपर्वत चौराहे पर एक तरफ मेट्रो ने बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे दिल्ली गेट की तरफ आने वाले वाहन एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ सीधे नहीं जा सकते। उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
वहीं एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन भी फंस रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात संचालन में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतापपुरा से भगवान टाॅकीज से बैरिकेडिंग लगाई गई थी। कई जगह कार्य पूरा होने पर बैरिकेडिंग हटा भी ली गई है। हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो ने एक तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।
इससे दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले एमडी जैन इंटर काॅलेज की तरफ सीधे नहीं जा सकते हैं। उन्हें एमडी जैन इंटर कॉलेज, घटिया आजम खां और पालीवाल पार्क की तरफ जाने के लिए शहीद स्मारक और सूरसदन चौराहे से होकर जाना पड़ रहा। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली गेट से हरीपर्वत की तरफ आने वाले मार्ग पर पहले से ही सीएम ग्रिड के तहत कार्य किया जा रहा है। इस कारण एक लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। दूसरी लेन से ही दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है। चौराहे पर एक तरफ का रास्ता बंद करने से दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहन शहीद स्मारक की तरफ निकाले जा रहे हैं।
जिन वाहनों को सेंट जोंस की तरफ जाना होता है, वो जब चौराहे पर खुले दूसरी तरफ के रास्ते से निकलते हैं तो सामने एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन आ जाते हैं। ऐसे में एमजी रोड पर वाहनों को फंसना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को किसी तरह निकलवा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मेट्रो ने बैरिकेडिंग एक तरफ लगाई है। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है। जल्द कार्य पूरा कराने के लिए मेट्रो के अधिकारियों से वार्ता की है।