फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro barricades cause vehicles to be stuck on highway for 4 hours

Agra News: मेट्रो की बैरिकेडिंग से हाईवे पर 4 घंटे जाम में फंसे वाहन

Fri, 05 Dec 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Metro barricades cause vehicles to be stuck on highway for 4 hours
बृहस्पतिवार को अबुल उला नेशनल हाईवे और सर्विस रोड पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
आगरा। शहर में मेट्रो की बैरिकेडिंग से लोगों को हर दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। खंदारी की तरफ से आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों ने सर्विस रोड की तरफ जाने का प्रयास किया तो यहां भी लोग फंस गए। गुरुद्वारा कट पर वाहनों को पुलिसकर्मी निकाल रहे थे मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। वहीं मदिया कटरा पर भी पुलिसकर्मियों के प्रयोग की वजह से लोग जाम में फंस गए।
विज्ञापन

आईएसबीटी से आगे गुरुद्वारा गुरु का ताल तक मेट्रो ने सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे आगे गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है। इससे हाईवे पर तीन की जगह दो ही लेन से वाहन निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से वाहन फंसने लगे। आईएसबीटी की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज-निजी बस, चार और दो पहिया वाहनों की लाइन लग रही थी।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले वाहन सर्विस रोड की तरफ पेट्रोल पंप की तरफ आ रहे थे। इसके बाद हाईवे पर जा रहे थे। इसके बाद खंदारी की तरफ जाने के लिए फुट ओवरब्रिज के नीचे से कट से टर्न ले रहे थे। ऐसे में खंदारी की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकना पड़ रहा था। ऐसे में वाहनों की लाइन लगने लगी। इसी तरह सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस रोक-रोककर निकाल रही थी। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों ने जब सर्विस रोड से निकालने का प्रयास किया तो यहां भी बैरिकेडिंग लगी होने की वजह से फंस गए। मेट्रो के मार्शल भी जाम खुलवाने में नाकाम रहे। शाम तकरीबन 4 बजे तक यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मदिया कटरा पर बैरियर लगाए, लग गया जाम
दोपहर दो बजे देहली गेट से मदिया कटरा तक स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों के निकलने से जाम लगने लगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने देहली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को हलवाई की बगीची की तरफ जाने से रोक दिया। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जा रहा था। इन वाहनों को पहले तोता का ताल की तरफ मोड़ा जा रहा था। इसके बाद वाहन यूटर्न लेकर वापस आ रहे थे। यह हलवाई की बगीची की तरफ से निकल रहे थे। ऐसे में वाहनों के यूटर्न लेने से जाम लग रहा था। आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम चार बजे तक यही हाल रहा। लोगों ने कहा कि पुलिस ने बिना सोचे समझे दिक्कत दे दी। वाहनों को रोक-रोककर भी निकाला जा सकता था। एमजी रोड पर जाम की वजह से वैकल्पिक मार्ग से लोग अपने वाहनों को निकालते हैं।


दुकानों के सामने अतिक्रमण ने लगाया जाम
आगरा। शाहगंज बाजार में दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण ने बृहस्पतिवार दोपहर को जाम लगा दिया। लोगों के वाहनों घंटों जाम में फंसे रहे। चौराहे पर कोई यातायात पुलिसकर्मी के तैनात न होने के कारण वाहन चालकों की मनमानी ने जाम को और उलझा दिया। शाहगंज बाजार में रूई की मंडी वाले रास्ते पर दुकानदारों ने दुकान से बाहर स्टाल लगा रखीं थी। इससे दोनों तरफ की करीब तीन मीटर जगह घेरी हुई थी। इसके बाद सड़क पर ग्राहकों के दो पहिया वाहन पार्क हो रहे थे। इससे वाहनों को निकले के लिए रास्ता संकरा हो गया। शाहगंज चौराहा बुरा तरह जाम हो गया। करीब 30 मिनट तक वाहनों के पहिये थम गए। दोपहर करीब 3:15 पर हाल यह था कि शाहगंज चौराहे से बोदला, रूई की मंडी, पंचकुइया और कोठी मीना बाजार की ओर जाने वाले चारों मार्गों पर करीब 500 मीटर दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। करीब एक घंटे तक जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed