{"_id":"621157ff11e13f409520537d","slug":"metro-3-5-km-pipeline-will-be-laid-to-extinguish-the-fire-in-the-depot-agra-news-agr524855136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो : डिपो में आग बुझाने के लिए बिछाई जाएगी 3.5 किमी की पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो : डिपो में आग बुझाने के लिए बिछाई जाएगी 3.5 किमी की पाइपलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पीएसी मैदान में 112 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आगरा के पहले मेट्रो डिपो में आग से बचाव के लिए अत्याधुनिक इंतजाम होंगे। एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत डिपो परिसर में 3.5 किलोमीटर लंबाई में पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिसमें 1600 मीटर भूमिगत व 1900 मीटर चहारदीवारी के किनारे बिछेगी। दो लाख लीटर पानी फेंकने की क्षमता के पंप सेट व भंडारण के लिए भूमिगत टैंक का निर्माण भी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि डिपो में स्थित भवनों में स्मोक डिटेक्टर, हूटर फायर अलार्म व अन्य आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। पानी की पाइपलाइन को दो लाख लीटर क्षमता के पानी के टैंक से जोड़ा जाएगा। होज रील व होज पाइप के अलावा पाइपलाइन में वाल्व लगाए गए हैं। डिपो में 1.25 लाख लीटर क्षमता का रा-वॉटर टैंक व एक लाख लीटर क्षमता का घरेलू टैंक भी होगा। 15वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में बन रहा डिपो करीब 9 हेक्टेयर में आकार ले रहा है। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन के लिए यह पहला वर्कशॉप होगा। कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित दूसरे कॉरिडोर के लिए मेट्रो का दूसरा डिपो कालिंदी विहार में बनेगा।
आगरा में मेट्रो की नींव रखे 14 महीने हो गए हैं। दिसंबर, 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया था। पहले चरण में छह स्टेशन बनने हैं। जिनके बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। परंतु 14 महीने में 273 करोड़ रुपये के तीन स्टेशन पर काम शुरू हो सका है। अप्रैल, 2024 तक आगरा में मेट्रो ट्रायल प्रस्तावित है।