फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meter reader's service will be terminated due to negligence in billing

Agra News: बिलिंग में लापरवाही पर मीटर रीडर की सेवा समाप्त होगी

Mon, 02 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Meter reader's service will be terminated due to negligence in billing
पावर हाउस में मीटर रीडर को निर्देश देते अधिशासी अभियंता तृतीय।
मैनपुरी। बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता हंसराज कौशल ने सोमवार को पावर हाउस कॉलोनी स्थित कार्यालय में एसडीओ, जेई, मीटर रीडर के साथ बिलिंग की समीक्षा की। कहा कि बिलिंग में लापरवाही पर मीटर रीडर की सेवा समाप्त होगी। बिलिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संबंधित रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। प्रत्येक मोहल्ला में बीट के अनुसार प्रति महीने की एक निर्धारित तारीख को उपभोक्ताओं को बिल मिलना चाहिए। जेई, टीजीटू व एसडीओ प्रतिदिन रीडर द्वारा बनाए गए बिलों की क्रास चेकिंग करे। विद्युत चोरी की सूचना प्रारूप बनाकर खंड कार्यालय में दें। विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।
विज्ञापन




स्टोर को मिले 96 ट्रांसफॉर्मर

मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर विद्युत स्टोर को 25 केवीए के 96 ट्रांसफॉर्मर मिले हैं। नए नलकूप कनेक्शन धारकों को स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण किसानों के नलकूप चार्ज (चालू) नहीं हो पा रहे थे। ,पर्यटन मंत्री ने एमडी डीवीएनएनएल से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर उपलव्ध कराने को कहा था। अब स्टोर को 96 ट्रांसफार्मर मिल गए हैं। नए नलकूप कनेक्शन धारकों को उनके नंबर के आधार पर ट्रांसफार्मर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत उपकेंद्र जागीर की क्षमता वृद्धि होगी

मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर जागीर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए 10 एमवीए के पावर टीएफ का प्रस्ताव पास हो गया है। जागीर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था। पर्यटन मंत्री ने उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव पहल करके पास करा दिया है। 10 एमवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। उपकेंद्र पर 15 एमवीए की क्षमता हो जाएगी। लोगों को लो बोल्टेज, ट्रिपिंग से छुटकारा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed