{"_id":"625bc9104d19f9790a03ebf9","slug":"message-of-environment-and-fuel-conservation-given-by-cycle-rally-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश, सैकड़ों स्कूली बच्चे हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश, सैकड़ों स्कूली बच्चे हुए शामिल
Sun, 17 Apr 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:32 PM IST
सार
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण और ईंधन संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज मैदान से निकाली गई साइकिल रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अमर उजाला और गेल की ओर से रविवार को स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के लिए आओ साइकिल चलाएं कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई। यह रैली आगरा कॉलेज मैदान से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में एनसीसी कैडेट्स में भी शामिल हुए। सभी ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी सिटी विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली शहीद स्मारक से दीवानी चौराहा होते हुए पुन: आगरा कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। इसके बाद 10 लकी ड्रा निकाले गए। जिसमें पांच छात्रों और पांच छात्राओं को साइकिल मिली। इसके बाद जुम्बा डांस के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन