फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Memory returned from treatment of fever Meet with family after 21 Years

गंगा स्नान के बाद लापता हुए थे, 21 सालों बाद परिवार से मिले, दिलचस्प है इस शख्स की कहानी

Mon, 19 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Memory returned from treatment of fever Meet with family after 21 Years
याददाश्त आने के बाद परिजनों के बीच नाथूलाल - फोटो : अमर उजाला
नाथूलाल परिजनों से मिले तो आंखों से आंसू छलक पड़े। वह काफी देर तक अपने चाचा व चचेरे भाइयों के गले से लिपटे रहे। परिजन नाथूलाल को पाकर बेहद खुश थे और वह भी।
विज्ञापन


मानसिक रूप से कमजोर नाथूलाल 21 साल पहले परिजनों के साथ नरौरा गंगा स्नान करने आए थे, लेकिन वह परिजनों से बिछड़ कर मथुरा की ट्रेन में बैठ गए। अब बुखार का इलाज कराने के दौरान याददाश्त लौट आई। 
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के नौरमई के पास फौजी होटल पर नाथूलाल करीब दस वर्षों से काम कर रहे थे। याददाश्त काफी कमजोर थी। होटल संचालक अवधेश यादव की मानें तो उसके घर का पता कई बार पूछा गया, लेकिन वह बता नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस अगस्त को तेज बुखार आया था। बुखार दिमाग पर चढ़ने के कारण उसका उपचार कराया। इलाज के दौरान नाथूलाल की याददाश्त लौट आई, उसने घर जाने की इच्छा जताई। उसने अपने घर का पता भी बता दिया।
 

वह जिला बदायूं की तहसील बसौली के ग्राम बझेड़ा निवासी है। बताया कि वह 1998 में परिजनों के साथ नरौरा गंगा स्नान करने गया था। वहां से वह परिजनों से बिछड़ कर मथुरा वाली ट्रेन में बैठ गया था। मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भैंसा में यहां वह एक डेयरी पर काम करता रहा।

जिस समय वह बिछड़ा 30 वर्ष का था। वर्ष 2008 में नाथूलाल किसी ट्रक वाले के साथ थाना सिरसागंज नौरमई स्थित फौजी होटल पर आ गया था।  अवधेश ने बताया कि याददाश्त लौटने के बाद नाथूलाल द्वारा दी जानकारी के आधार पर रनवीर सिंह बघेल बहजोई (बदायूं) से संपर्क किया तो उन्होंने बझेड़ा गांव के एक ग्रामीण से बात की।

नाथूलाल के मिलने की खबर सुनकर परिजनों को सहज विश्वास नहीं हुआ। फोन से बात कराई तो वे आश्चर्य में पड़ गए। रविवार को बझेड़ा के प्रधान भूरेलाल यादव, नाथूलाल के चाचा चिरंजीलाल, चचेरा भाई वीरेंद्र सहित पांच लोग अवधेश के होटल पर आए और नाथूलाल को साथ ले गए।

नाथूलाल के माता-पिता की हो चुकी है मौत 
नाथूलाल अपने पिता श्रीराम का इकलौता बेटा था। उसके दो बहनें सोमप्यारी व हरप्यारी हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। परिजनों ने मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके नाम करीब 20 बीघा जमीन भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed