फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   memorial of the great musician Baiju Bawra is very poor condition

महान संगीतज्ञ बैजू बावरा का स्मारक हुआ बदहाल, इस धरोहर से अनजान हैं सैलानी

Sun, 22 Nov 2020 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
memorial of the great musician Baiju Bawra is very poor condition
बैजू बावरा का स्मारक - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर सीकरी में महान संगीतज्ञ बैजू बावरा का स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल है। स्मारक की हालत संरक्षण में लापरवाही को दिखाती है। पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते स्मारक के बरामदे जर्जर हो गए हैं, छज्जे गिरने लगे हैं। विभाग की ओर से स्मारक तक जाने के रास्ते में कहीं कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है कि आगे बैजू बावरा का स्मारक है। 

विज्ञापन


स्मारक पर जरूर ‘हाउस ऑफ बैजू बावरा’ का बोर्ड लगा है। ऐसे में पर्यटक स्मारक तक पहुंच ही नहीं पाते। महान संगीतकार तानसेन के स्मारक से बैजू बावरा का स्मारक मुश्किल से 30 मीटर दूरी पर है। जहां तानसेन का स्मारक अच्छी हालत में है। वहीं बैजू बावरा का स्मारक जर्जर हो चुका है।   
विज्ञापन


कारीगरी
चारों ओर लगे लाल पत्थरों को तराशकर बनाए गए बरामदे आभा देते हैं। भवन में चारों ओर जालियां लगी हैं, हालांकि इनमें से अधिकांश टूट चुकी हैं। अंदर विशेष कक्ष बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है हाल
स्मारक के आसपास अतिक्रमण हो चुका है। सटकर मकान बने हुए हैं। चारों और उपले थापे जाते हैं। महल के अंदर कूड़े के ढेर हैं, झाड़ियां उग आई हैं। स्मारक के रास्ते को इंगित करता कोई बोर्ड तक यहां नहीं है। 

ऐसे पहुंचें
फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम से सीकरी गांव जाने वाले रास्ते पर महज 50 मीटर की दूरी पर बैजू बावरा का स्मारक स्थित है। इसी रास्ते में पहले तानसेन का मकबरा पड़ता है। वहां से सिर्फ 30 मीटर आगे यह स्मारक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed