{"_id":"6037e4da8ebc3e15030931b4","slug":"memorandum-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4821632179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में उपचार और आवास की मांग को लेकर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में उपचार और आवास की मांग को लेकर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास दिलाने और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दिव्यांगों को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
दिव्यांग समिति के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिव्यांग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में दिव्यांगों के उपचार के लिए चिकित्सक न होने से परेशानी होती है।
दिव्यांग आगरा जाने में भी अक्षम हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सीएमओ को आदेशित कर आगरा से चिकित्सक बुलाकर एक शिविर का आयेाजन कराएं। दिव्यांगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। रामवीर, ललूपुर, नीतू देवी, महेंद्र किशोर, रवि कुमार, उमेश, सोनपाल, महेश चंद्र, हंसराज, मुन्नालाल, महाराज सिंह आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।