{"_id":"5da54f288ebc3e93aa19364d","slug":"members-submitted-no-confidence-motion-against-marhra-block-pramukh-up-political-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'प्रसपा' कर रही उलटफेर की तैयारी, यहां ब्लॉक प्रमुख का तख्ता पलट करने को पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रसपा' कर रही उलटफेर की तैयारी, यहां ब्लॉक प्रमुख का तख्ता पलट करने को पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव
Tue, 15 Oct 2019 10:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र देते सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सोमवार को 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान कलक्ट्रेट पर डीएम के सामने सदस्यों ने परेड की। साथ ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ असंतोष जताया।
मारहरा ब्लॉक में 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 38 सदस्यों का कोरम आवश्यक है। सपा से मारहरा ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों में रोष है। सदस्यों ने पिछले दिनों मारहरा ब्लॉक में हुई बैठक में भी आक्रोश जताया था।
सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से बैठक निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को बीडीसी और प्रसपा के प्रदेश सचिव रंजीत आर्य राजू के नेतृत्व में 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम सुखलाल भारती को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

अधिकांश ठेकेदारी के आधार पर मशीनों से कराया जा रहा है। फर्जी मस्टर रोल बनाकर अधिक धन का आहरण किया जा रहा है। डीएम ने एक-एक सदस्य को बुलाकर नाम पूछे और उनसे अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में जानकारी ली।
रंजीत आर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख ने पिछली बार आए अविश्वास प्रस्ताव को न्यायालय के जरिए पारित नहीं होने दिया था, लेकिन इस बार सदस्य एकजुट हो गए हैं। इस मौके पर राजन सिंह लोधी, ममता यादव, प्रेमलता देवी, वीरेश कुमार, मनोज वर्मा, ज्योति वर्मा, मुन्नेश वर्मा, वीरेंद्र, किताबश्री, राधाचरन लोधी, हरवंश लोधी मौजूद रहे।

दो साल पहले आया था प्रस्ताव
मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दो साल पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट में शपथ न लेने वाले 17 सदस्यों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने सदस्यों को जनप्रतिनिधि बताया था। बाद में मामले में वोटिंग नहीं हो सकी थी। सदस्य बस में बिठाकर कलक्ट्रेट लाए गए। जहां डीएम को उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि मारहरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।