फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   member of the gang involved in stealing from weddings arrested

पहले खाते हैं खाना, फिर करते हैं चोरी: शादियों में रिश्तेदार बनकर आते हैं, मौका देखते ही उड़ाते कीमती सामान

Thu, 30 Nov 2023 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 09:47 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सांसी गैंग के सदस्य को लोहामंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी समारोह में दावत उड़ाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। हाल ही में इस गैंग ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे के शादी समारोह में चोरी की वारदात के अंजाम दिया था।  
 

विज्ञापन
member of the gang involved in stealing from weddings arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से सांसी गैंग ने आगरा में दस्तक दी है। पहली बार में ही उन्होंने बड़ा हाथ मारा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी के बेटे की शादी में मैरिज होम से बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने बुधवार को गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभी उसके 4 और साथी बाकी हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बॉबी है। वह अशोक नगर जिले के थाना मुगांवली स्थित नई बरसात का रहने वाला है। उसे थाना लोहामंडी पुलिस ने नगर निगम वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार किया। 20 नवंबर को लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के बेटे का दावत ए वलीमा का समारोह था। आरोपी बॉबी स्टेज के पास से बैग चोरी करके ले गया था। उसमें गिफ्ट में आए लिफाफे और जेवरात रखे हुए थे। आरोपी से चोरी किए गए 5 लाख रुपए, जेवरात और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

  
ये भी पढ़ें -  UP: फिर चला बुलडोजर...अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पहले खाते हैं खाना, फिर बनाते हैं निशाना
पुलिस की पूछताछ में आरोपी बॉबी ने बताया कि उसके साथ चार लोग और आए हुए हैं। वह लोग जगह जगह घूमते रहते हैं। मौका पाकर मैरिज होम में घुस जाते हैं। पहले खाना खाते हैं। अच्छे कपड़े पहने होने की वजह से घर घराती और बराती भी उन पर शक नहीं करते हैं। वो फिर यह देखते हैं कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले बैग लेकर कहां खड़े हुए हैं। जहां वह लोग होते हैं, वहीं पहुंच जाते हैं। इसके बाद बैग को पार कर लेते हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास ही रुके रहते हैं, जिससे लगे कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए यहां पर आए हुए हैं। उसने अभी अपनी गैंग के साथियों के बारे में जानकारी नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिल गया। पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Agra News: पहले लूटी कार और फिर उससे दोस्त को किया अगवा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह


राजगढ़ से आई हैं चोरों की टोलियां
पुलिस को जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ से भी चोरों की टोलियां आई हुई है। यह अलग-अलग जिलों में जाती है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी ने इन टोलियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है। मैरिज होम में पहले ही नोटिस बोर्ड पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। अपने बैग और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए दूल्हा-दुल्हन पक्ष को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही मैरिज होम संचालकों को भी दिशा निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed