फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First car was looted and then friend was kidnapped surprising reason revealed

Agra News: पहले लूटी कार और फिर दोस्त को किया अगवा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Thu, 30 Nov 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

दोस्त को अगवा कर कार लूटी गई। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में वारदात के  पीछे की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई। 
 

विज्ञापन
First car was looted and then friend was kidnapped surprising reason revealed
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा पुलिस ने तमंचे सटाकर चालक को बंधक बनाने और कार लूटने के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पोइया घाट रोड पर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो कार, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए। लूट की कार से वह अपने दोस्त को अगवा कर सबक सिखाना चाहते थे।
विज्ञापन


डीसीपी सूरज राय ने बताया कि न्यू आगरा थाने में दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी वरुण अरौरा ने केस दर्ज कराया था। बताया कि 21 नवंबर को उसके बेटे का जन्मदिन था। शाम 5 बजे बच्चों को ड्राइवर के साथ भगवान टॉकीज के पास एक फन जोन में खेलने के लिए भेजा था। वह बच्चों को उतारकर हाईवे के सर्विस रोड पर कार खड़ी कर रहा था। इस दौरान तीन युवक आ गए। तमंचे सटाकर चालक को बंधक बनाया और कार में डाल ले गए। इसके बाद कुबेरपुर कट के पास मारपीट कर चालक को कार से बाहर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मंगलवार रात पोइया घाट रोड पर मुठभेड़ के दौरान मैनपुरी के गांव कंचनपुर निवासी अनूप उर्फ नीरज और करहल निवासी जितेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार किया। जिनमें आरोपी जितेंद्र गैंगस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गांव में मोनू कश्यप नाम का उनका दोस्त है। उसने दोनों से रुपये उधार लिए थे। मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए लूटी हुई कार से उसे अगवा कर सबक सिखाना चाहते थे। यह भी यकीन था कि घटना करने के बाद उनकी पहचान नहीं हो सकेगी।

ये भी पढ़ें -  साइकिल पर आया चोर: 39 मिनट में आठ ताले तोड़े, ले उड़ा 16 लाख का माल; सीसीटीवी में हुआ कैद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed