फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mela margshirsh, inauguration by minister meghwal

मेला मार्गशीर्ष- हमारी संस्कृति की धरोहर हैं पौराणिक मेले- अर्जुन राम मेघवाल

Sun, 12 Dec 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
mela margshirsh, inauguration by minister meghwal
कासगंज के सोरों जी में लाइटों से जगमगाती हरि की पौडी - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और संसदीय कार्य अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं का गौरवशाली प्रतीक है। मेले के आयोजन से संस्कृति का समागम होता है और लोग एक दूसरे की संस्कृति को जान पाते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद राजवीर सिंह, नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया। हरि की पौड़ी के तट पर पूजा अर्चना की गई। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार सोरोंजी के संपूर्ण विकास के लिए गंभीर है और इस पर काम आगे बढ़ रहा है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि तीर्थनगरी के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने भी मेले के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, ईओ संतराम सरोज, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, रामेश्वर दयाल महेरे, संजय दुबे, डॉ. सांत्वना पाराशर, आदित्य काकोरिया, श्रीकांत तिवारी, बृजेश उपाध्याय, आशीष मिश्रा, सतीश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मेले के शुभारंभ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरंगी रोशनी से जगमग हुई हरि की पौड़ी
मेला मार्गशीर्ष के लिए तीर्थनगरी का मेला ग्राउंड और हरि की पौड़ी के घाट सतरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। साज सज्जा का भव्य नजारा शुभारंभ के मौके पर अद्भुत नजर आ रहा था। हरि की पौड़ी पर बने मंदिरों, मेला ग्राउंड के द्वार और मेला ग्राउंड के परिसर में विशेष साज सज्जा मनमोहक नजर आ रही थी।

मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया
हरि की पौड़ी पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री, नगर विकास मंत्री, सांसद व अन्य जन प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा से मनोकामनाएं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed