{"_id":"62f01b348b42aa1c2e615a79","slug":"mela-agra-news-agr542778369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदी से उबारने के लिए मेलों, प्रदर्शनी का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदी से उबारने के लिए मेलों, प्रदर्शनी का न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदी से उबारने के लिए मेलों, प्रदर्शनी का न्योता
ओडीओपी योजना के तहत देश-प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होंगे15 से अधिक मेले और प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत देश व प्रांतों में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनियों पर हस्तशिल्पियों व कांच कारोबारियों की निगाहें हैं। इन्हें मंदी की मार से उबारने के लिए प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश और देश के अन्य प्रांतों में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनी में प्रतिभाग को न्योता भेजा है।
आगामी माह से आजमगढ़, चित्रकूट, देवीपाटन, झांसी, मोतीझील कानपुर, नौचंदी कानपुर, नवरात्र मेला मिर्जापुर, सावित्री मेला रामपुर और वाराणसी में विभिन्न त्योहारों व पर्व पर परंपरागत मेलों व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आंध्र प्रदेेश, असम, इंटरनेशनल ट्रेड दिल्ली, मैसूर और ओडिसा के अलावा महाराष्ट्र में पुणे फेस्टिवल एवं मेला ग्राउंड राजस्थान में मेला-नुमाइश के आयोजन प्रस्तावित हैं। इनमें देश और विदेश के पर्यटक व व्यापारी प्रमुखता से भाग लेते हैं। फिरोजाबाद के कांच हस्तशिल्पी और कारोबारियों के लिए इनमें प्रतिभाग से मंदी की मार से उबरने का खास मौका होगा। प्रदेश सरकार ने हस्तशिल्पियों को इन मेला-प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए न्योता भेजा है।
------
आने वाले इन माह में रहेगी मेलों और प्रदर्शनी की धूम
इस माह की 20 तारीख से महाराष्ट्र प्रांत के पुणे महोत्सव से मेला-प्रदर्शनी की शुरुआत प्रस्तावित है। इसके बाद सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह में विभिन्न जगहों पर 15 मेलों और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। ओडीओपी योजना के तहत इन मेलों में प्रतिभाग के लिए हस्तशिल्पियों को सलाह दी है।
विज्ञापन
-संदीप कुमार, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र