फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicine Price Hike 875 essential medicines including fever and pain relievers will become expensive from April

महंगाई की मार: अप्रैल से बुखार और दर्द निवारक सहित 875 जरूरी दवाएं हो जाएंगी महंगी, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

Sun, 27 Mar 2022 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब दवाईयों के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं। अप्रैल से बुखार, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक दवाएं समेत कई जरूरी दवाओं की कीमतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Medicine Price Hike 875 essential medicines including fever and pain relievers will become expensive from April
दवाएं होंगी महंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल से बीमारियों का इलाज भी महंगा होने जा रहा है। 875 तरह की दवाओं की कीमत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। एक अप्रैल से नई कीमत पर दवाएं मिलेंगी। इसमें बुखार, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक और जीवन रक्षक दवाएं हैं। किडनी, लिवर, कैंसर, रक्तचाप, हेपेटाइटिस, मधुमेह जैसी बीमारियों की दवाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


आगरा फार्मा एसोएिशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया कि ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी ने शेड्यूल दवाओं की कीमत में 10.70 फीसदी कीमत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, एंटी वायरल समेत अन्य दवाओं की कीमत बढ़ जाएगी। कैंसर, मधुमेह, किडनी, लिवर, हेपेटाइटिस, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


एक अप्रैल से नई कीमत की दवाएं बाजार में आना शुरू हो जाएंगी। नई कीमत पर मरीजों को ये दवाएं मिलेंगी। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि 875 तरह की दवाओं के दाम बढ़ेंगे। इनकी कीमतों पर ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी सीधे नियंत्रित करती है। दवाएं महंगी होने से मरीजों पर सीधा प्रवाह पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम पहले ही महंगे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से रोजाना 50 करोड़ रुपये की दवाओं का व्यापार

औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में थोक और फुटकर दवाओं के 5911 मेडिकल स्टोर हैं। यहां से उत्तर भारत में दवाओं की बिक्री की जाती है। औसतन एक दिन में 50-60 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। 

चीन से कच्चा माल प्रभावित होने से बढ़ रही कीमतें

आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि दवा तैयार करने के लिए आवश्यक कच्चा माल अधिकांश चीन से आता है। कोरोना महामारी और अन्य वजहों से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस पर जर्मनी और सिंगापुर से दवाओं का कच्चा माल लाया जा रहा है। चीन के मुकाबले इसकी कीमत अधिक होने के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed