फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical Superintendent Sultanganj reprimanded for slow pace of corona vaccination

ोरोना टीकाकरण में धीमी गति पर चिकित्साधीक्षक सुल्तानगंज को फटकार

Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Medical Superintendent Sultanganj reprimanded for slow pace of corona vaccination
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण की समीक्षा में सुल्तानगंज विकास खंड की स्थिति सबसे खराब मिली है। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक सुल्तानगंज को फटकार लगाते हुए टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मैनपुरी अर्बन व जागीर विकास खंड में स्थिति बेहतर रहने पर जिलाधिकारी ने शाबासी दी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 13,39535 लोगों को टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 72.8 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो सका है। जबकि 30 दिसंबर तक लक्ष्य पूरा किया जाना था। जिले में टीकाकरण की धीमी गति पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नाराजगी प्रकट की है। समीक्षा बैठक में सीएचसी सुल्तानगंज में टीकाकरण की गति सबसे धीमी पाई गई है। यहां मात्र 59.30 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। वहीं कुचेला सीएचसी भी धीमी गति में नंबर दो पर है। यहां मात्र 59.70 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में मैनपुरी अर्बन सबसे आगे हैं। यहां 89.70 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। वहीं सीएचसी जागीर में 83.40 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

किस सीएचसी क्षेत्र में कितने प्रतिशत टीकाकरण हुआ पूर्ण
कुरावली- 80.80
सुल्तानगंज- 59.30
बेवर- 70.00
किशनी- 69.70
जागीर- 83.40
कुचेला- 59.70
करहल- 66.10
बरनाहल- 81.30
घिरोर- 70.60
मैनपुरी अर्बन- 89.70
कोविड-19 से बचाव के लिए जिले के लोगों को समय से टीकाकरण कराना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग भी इसके लिए सहयोग कर रहा है। लोगों से अपील है कि वे जगह-जगह लग रहे शिविरों में पहुंचकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। चिकित्साधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने की गति तेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed